{"_id":"65d5fefc6d59ab879004cce9","slug":"mother-tongue-promotes-culture-and-heritage-solan-news-c-176-1-ssml1040-116761-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मातृभाषा से मिलता है संस्कृति और विरासत को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मातृभाषा से मिलता है संस्कृति और विरासत को बढ़ावा
Wed, 21 Feb 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोज
धुंदन स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया।अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस यूनेस्को ने विविधता में एकता को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की। सर्वप्रथम बांग्लादेश में मातृभाषा बांग्ला को बचाने के लिए संघर्ष हुआ। वर्ष 1999 से यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की। वर्ष 2000 से सभी देशों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाने लगा। भाषा के साथ-साथ उस देश की संस्कृति और विरासत को भी बढ़ावा मिलता है इसलिए हमें अपनी भाषा पर गर्व महसूस करना चाहिए। प्रधानाचार्य अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।