फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   More than half the votes were cast in Doon till 1 o'clock

Solan News: दून में एक बजे तक पड़ गए थे आधे से ज्यादा वोट

Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
More than half the votes were cast in Doon till 1 o'clock
बद्दी स्कूल में धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदाता। संवाद
नालागढ़ में भी 48.24 फीसदी लोगों ने डाल दिए थे वोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 51.71 फीसदी वोट पड़ गए थे। वहीं नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में 48.24 फीसदी मतदान हुआ। नालागढ़ व बद्दी में भारी गर्मी के बावजूद भी लोगो में वोट को लेकर काफी उत्साह दिखा और एक बजे तक आधे वोट डाले चुके थे। सुबह 9:00 बजे तक नालागढ़ में 15.12 फीसदी वोटिंग रही। बद्दी में यहां से ज्यादा वोट पड़े। यहां पर 16.55 फीसदी मतदान हुआ। 11 बजे तक नालागढ़ में 31.90 फीसदी और बद्दी में 33.81 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक नालागढ़ में मतदान 48़ 24 फीसदी वोट पड़ चुके थे। वहीं बद्दी में 51.70 फीसदी मतदान हो चुका था। नालागढ़ व बद्दी में युवाओं में काफी जोश देखने को मिला। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी काफी संख्या में लोग मतदान करने के लिए आए है।

इनसेट
एक बजे के बाद मतदान धीमा हुआ

भीषण गर्मी के चलते बीबीएन में दोपहर 1:00 बजे के बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। तापमान 40 से ऊपर होने से लोग कम बाहर निकले। दोपहर बाद तीन बजे तक नालागढ़ में 57.97 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दून में 61.10 फीसदी मतदान हुआ। वहीं तीन बजे के बाद फिर से रफ्तार बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed