फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mohan Park is in a bad shape, with walls in bad shape and the fountain also closed.

Solan News: मोहन पार्क की हालत खस्ता, दीवारें खराब, फाउंटेन भी पड़ा बंद

Sat, 21 Feb 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mohan Park is in a bad shape, with walls in bad shape and the fountain also closed.
मोहन पार्क चंबाघाट में लगे फाउंटेन की खराब हालत। संवाद
पार्क की खराब हालत बनी लोगों के लिए परेशानी, शौचालय से निकलने वाली बदबू बनी सिरदर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के ऐतिहासिक मोहन पार्क की स्थिति खस्ता होती जा रही है और यह आम जनता के लिए चिंता का कारण बन गया है। पार्क के मुख्य गेट और चारों ओर की दीवारों में कई जगह दरारें आ गई हैं, पपड़ी उखड़ चुकी है और रंग फीका पड़ चुका है। पार्क में लगी शेर की मूर्तियों में कूड़ा पड़ा है, जाले लग गए हैं और दीवारों पर अभद्र संदेश व अश्लील चित्रकारी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में रोजाना सैकड़ों लोग घूमने आते हैं, लेकिन खराब हालत के कारण उनकी सुविधा प्रभावित हो रही है। पार्क के अंदर पुराने शौचालय से निकलने वाली बदबू और टूटी हुई लाइटें लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रही हैं। पार्क का फाउंटेन पिछले 20-25 वर्षों से बंद पड़ा है। इसमें आने वाला पानी पूरी तरह बंद हो चुका है और फाउंटेन के भीतर मिट्टी जमा हो गई है, पौधे उग आए हैं। फाउंटेन के लिए बिछाई गई नालियों में जंग लग चुकी है और कई जगहें टूट गई हैं। पार्क के नीचे की ओर बनी दीवारें दरारों से भर गई हैं और यहां बने जानवरों के चित्र पूरी तरह खराब हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय पर मरम्मत कार्य नहीं किया गया, तो यह खस्ताहाल दीवारें और संरचनाएं भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।


कोट
मोहन पार्क के अंदर की दीवारों को रंगने का टेंडर दे दिया गया है और जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। वहीं, 20-25 साल से बंद पड़े फाउंटेन के लिए फिलहाल प्रशासन कुछ कर पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

एकता काप्टा, आयुक्त नगर निगम, सोलन

मोहन पार्क चंबाघाट में लगे फाउंटेन की खराब हालत। संवाद

मोहन पार्क चंबाघाट में लगे फाउंटेन की खराब हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed