{"_id":"6137b0388ebc3eb6fa7728de","slug":"mobile-tower-installed-in-housing-board-without-permission-solan-news-sml382981143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड में बिना अनुमति लगाया मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड में बिना अनुमति लगाया मोबाइल टावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-दो में बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने पर नोटिस जारी किया है। व्यक्ति ने घर की छत पर टावर लगाया था। इसकी स्थानीय लोगों ने एसडीएम के पास शिकायत की और एसडीएम के निर्देश पर कार्यकारी अधिकारी ने व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इससे पहले भी यहां पांच टावर बिना किसी अनुमति के लगाए गए हैं।
रविवार को अवकाश के दिन कॉलोनी के एक व्यक्ति ने अपनी छत के ऊपर एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा दिया। इस टावर के लगने से लोगों को रेडिएशन की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
यहां पर रहने वाले रमेश चंद राणा, अनिल शर्मा, दीन दयाल बंसल, राज कुमार, नरेश कुमार सिंगला, अशोक कुमार, रामपाल और नरेश सिंगला ने बताया कि कॉलोनी में उनके मकानों के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने बिना अनुमति टावर लगाया है।
विज्ञापन
जबकि आवासीय कॉलोनी में इस तरह के टावर लगाने की पूर्ण रूप से पाबंदी है। टावर लगने के बाद कान और हृदय रोग की शिकायतें सामने आ रही हैं। रमेश चंद राणा ने बताया कि यहां पर सिग्नल कमजोर होने से यह टावर दूसरे स्थान से सिग्नल पकड़ेगा। उधर, नगर परिषद के ईओ अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।