फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ministre caught Inspection in kandaghat

कंडाघाट मिनी सचिवालय में मंत्री के औचक निरीक्षण से हड़कंप

Wed, 31 Aug 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 31 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल के औचक निरीक्षण के दौरान अफसर फरलू के फेर में फंस गए। आरोप है कि हाजिरी लगाकर अधिकारी गायब रहते थे। इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। इसकी सच्चाई जानने के लिए मंत्री बुधवार खुद कार्यालय में पहुंच गए। मौके पर संबंधित अधिकारी को गैरहाजिर पाए जाने के बाद इस संबंध में उपनिदेशक कृषि सोलन को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारी के संबंध में पूरी छानबीन कर तथ्यों सहित मामले से उन्हें अवगत करवाया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि यह कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतने और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से न लेने के मामले में दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने का मामला संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कंडाघाट स्थित मिनी सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आम जनता से विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने कहा कि इस दौरान एक अधिकारी गैरहाजिर पाया गया है। इसकी जांच के आदेश कृषि विभाग को दे दिए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को मौके पर निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यालय समय में कार्यालय में रहकर आम जनता की समस्या का समाधान सुनिश्चित बनाएं। कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह तथा उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश सरकार के यह प्रयास अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण एवं निष्ठा के साथ ही सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed