Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nauni university news

Solan News: कृषि व्यवसाय मॉडल विकसित करने पर बल

Mon, 23 Nov 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि में कृषि रोडमैप 2047 पर सीपीआरआई टीम ने की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आईसीएआर-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) की टीम ने हिमाचल प्रदेश कृषि रोडमैप विजन 2047 पर विचार-विमर्श के लिए नौणी विश्वविद्यालय का दौरा किया। भारत सरकार के विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप, सीपीआरआई को यह रोडमैप तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक कृषि को टिकाऊ, जलवायु अनुकूल, लाभकारी और युवाओं के लिए आकर्षक बनाना है।
यह दस्तावेज नौणी विश्वविद्यालय, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के विभागों के समन्वय से तैयार हो रहा है। सीपीआरआई निदेशक बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने विश्वविद्यालय के सुझावों पर चर्चा की। टीम में संजीव शर्मा, योगेश गौतम और आलोक कुमार शामिल थे। उन्होंने कुलपति एचएस बवेजा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के भविष्य के विकास, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की। विजन दस्तावेज में स्पष्ट, मापनीय और समयबद्ध लक्ष्य शामिल करने पर जोर दिया गया। यह प्रदेश की मौजूदा कमियों और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए प्रभावी रणनीतियां निर्धारित करेगा। यह दस्तावेज नीतिगत नियोजन और भविष्य की अनुसंधान, विकास व प्रसार गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान हिमाचल की परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक कृषि व्यवसाय मॉडल विकसित करने पर बल दिया गया। राज्य के कृषि एवं बागवानी उत्पादों की निर्यात क्षमता का लाभ उठाने के लिए रोडमैप तैयार करने पर भी जोर रहा। इन पहलों से किसानों के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इससे उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकाऊ भूमि उपयोग, कृषि विविधीकरण और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। उपयुक्त कृषि वानिकी मॉडल और औषधीय पौधों के संवर्धन को भी रोडमैप में शामिल किया जाएगा। सीपीआरआई टीम ने विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। टीम को खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता के विश्वविद्यालय कार्यों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed