Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural news solan

Solan News: पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला भव्य नगर कीर्तन

Mon, 23 Nov 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सोलन में गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। अपर बाजार स्थित गुरुद्वारा से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन के दौरान सेवादार भी साथ चले।
सैकड़ों की संख्या में संगत ने वाहे गुरु के जाप और शबद वाणी का गुणगान किया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। गतका दलों ने पारंपरिक सिख युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान मालरोड भी लोगों से सराबोर रहा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ करतब देखने के लिए उमड़ी। साथ ही जगह-जगह पर लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उधर, गुरुद्वारा सिंह सभा अपर बाजार के उपप्रधान एचएस अहूजा ने बताया कि गुरु नानक देव की जयंती को समर्पित इस भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें सोलन के सभी गुरुद्वारों की संगतों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed