फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mining

अवैध खनन एक पोकलेन और दो टिपर खनन करते जब्त

Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी का अवैध व अवैज्ञानिक ढंग के खनन करने वालों के खिलाफ अभियान जोरों पर चला है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक क्रशर पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कार्य करते हुए एक पोकलेन व दो टिपरों को काबू किया है। यहां पोकलेन की मदद से टिपरों में खनन सामग्री भरकर चुराई जा रही थी। बद्दी थाना पुलिस में दर्ज मामले के तहत सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें डीएसपी बद्दी ने मौके पर जाकर तफ्तीश की। बीबीएन के अकांवाली स्थित एक क्रशर में अवैध खनन कार्य करने की सूचना पर हुई। टिप्पर एचपी-12सी-9272 के चालक ने अपना नाम राजू पुत्र कालीचरण निवासी गांव व तहसील सिकंदराबाद जिला अलीगढ़ यूपी, टिपर एचपी-12सी-6572 के चालक ने अपना नाम संजीव कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव समीरपुर जिला कांगड़ा व पोकलेन चालक ने अपना नाम तारा चंद पुत्र दल्लू राम निवासी गांव रतयोड़ तहसील नालागढ़ बताया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस की लगातार तीन दिनों में खनन कारोबारियों के खिलाफ तीसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोकलेन व दोनों टिपरों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed