फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mining department banned lifting of soil, nine Four lane work slowed down in Haryana since last month

Solan News: खानन विभाग ने मिट्टी उठाने पर लगाई रोक, नौ माह से हरियाणा में फोरलेन का कार्य हुआ धीमा

Fri, 19 Jul 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mining department banned lifting of soil, nine

Four lane work slowed down in Haryana since last month
बद्दी-पिजौर सड़क पर बन रहा फोरलेन। संवाद
एनएचआईए के पदाधिकारी ने मामले को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के सीएम को मामला सुलझाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। नौ माह बीत जाने के बाद भी हरियाणा में खनन विभाग ने एनएचएआई को फोरलेन बनाने के लिए मिट्टी उठाने की अनुमति नहीं दी है। जिससे पिजौंर से बद्दी तक फोरलेन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों ने इस मुद्दे को नितिन गडकरी के साथ दिल्ली में हुई पांच राज्यों की बैठक में भी उठाया। जिसमे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

पिजौर से नालागढ़ तक 31 किमी मार्ग पर फोरलेन बनना है। इसमें 13 किमी मार्ग पर हरियाणा व 18 किमी मार्ग हिमाचल में बनना है। नवंबर में हरियाणा के खनन विभाग ने पिंजौर से नालागढ़ बन रहे फोरलेन के निर्माण के दौरान मिट्टी उठाने पर रोक लगा दी थी। खनन विभाग ने तर्क दिया है कि यह क्षेत्र रेड जोन में आता है और यहां पहाड़ खोद कर मिट्टी नहीं उठाई जा सकती है। जिससे हरियाणा में पुल व डंगे के काम तो चल रहे हैं लेकिन यहां पर सड़क बनाने का कार्य नहीं चल रहा है। सड़क को समतल करने के दौरान ही निकलने वाली मिट्टी से ही काम चलाया जा रहा है। ऐसे में जो काम अब तक हो जाना था वह अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच राज्यों के सीएम व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ दिल्ली में समीक्षा बैठक में हुई। जिसमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, पंजाब के सीएम व संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। एनएचएआई के आरओ अब्दुल वाजिद, निदेशक आनंद कुमार दईया व सीनियर हाईवे इंजीनियर असलम खान ने भाग लिया। इन सभी अधिकारियों ने नितिन गडकरी को बताया कि हरियाणा में खनन विभाग ने सड़क निर्माण के लिए मिट्टी उठाने पर रोक लगा दी है जिससे फोरलेन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिससे यह प्रोजेक्ट पूरा हो सके। टीम लीडर व सीनियर हाईवे इंजीनियर असलम खान ने बताया कि अब उन्हें उम्मीद जगी है कि हरियाणा में भी सड़क का कार्य गति पकड़ेगा। पिछले 9 माह से बंद पड़े फोरलेन का कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed