फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mining and detective cell arrested two persons with Ice Chitta and smack

डिटेक्टिव सेल ने बघेरी में दो लोगों से पकड़ा नशीला पदार्थ

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ने बघेरी में दो लोगों को नशीले पदार्थ बेचते हुए पकड़ा। इन लोगों से पुलिस ने सिगरेट की डिब्बी में पॉलिथीन में बंद चिट्टा, आइस और स्मैक बरामद किया। पुलिस के अनुसार प्रदेश में आइस नशे का यह पहला मामला है। यह नशा चिट्टे से भी ज्यादा खतरनाक है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि बघेरी स्थित शराब के ठेके के पीछे दो लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। बद्दी की माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल के मुख्य आरक्षी नरेश कुमार, दया सिंह, बहादुर सिंह, महेश और चंद्रशेखर ने जाल बिछाया।
विज्ञापन

पुलिस ने नैनादेवी जिले के मदन लाल और गौरव को मौके पर पकड़ा। इन दोनों के पास कैरी बैग थे जिसमें तीन महंगे मोबाइल और दो हजार 20 रुपये नकद मिले। मदन लाल के बैग के अंदर एक सिगरेट की डिब्बी मिली जिसमें दो पॉलिथीन में बंधा नशे के सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेक किया तो उसमें 0.67 ग्राम स्मैक और 0.94 ग्राम आईस नशा मिला। अन्य टुकड़े में चिट्टा मिला। गौरव और मदन लाल के बैग से 6.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पहली बार बहुत महंगा नशा आईस पकड़ा है। इस नशे का यह पहला मामला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed