फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   miner mising

भटोलीकलां से नाबालिग लापता

Fri, 18 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 18 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

भटोलीकलां में रहने वाले एक प्रवासी कामगार की 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से लापता हो गई है। जिस दिन से युवती गायब है उसी दिन से साथ की झुग्गी में रहने वाला युवक भी लापता है। युवती के पिता ने प्रवासी युवक बृजेश पर उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रवासी कामगार बाल किशन ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है और भटोलीकलां स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। 14 सितंबर को जब वह ड्यूटी पर था तो सायं पांच बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अपनी मां को बता कर शौच करने गई, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी देर कर जब वह वापस नहीं लौटी तो साथ लगती झुग्गियों में गया तो वहां तीन महिलाएं व युवक खड़े थे। जब उसने इन लोगों से पूछा कि उसकी बेटी यहां पर तो नहीं आयी है तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन बरोटीवाला थाना में बेटी के लापता होने व मारपीट करने की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ये लोग उसे अभी भी डरा धमका रहे हैं। उसे शक है कि इन लोगों ने उसकीबेटी को जबरन कहीं पर छिपा लिया है। उधर, थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed