फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Milk vehicle rolls down in gorde near Kunihar causes 1 death

कुनिहार में दूध का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

Sat, 07 Nov 2020 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार में एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 3:00 बजे के करीब नालागढ़ से एक कैंटर रोजमर्रा की तरह दूध और पनीर की सप्लाई लेकर शिमला रामपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही गाड़ी कुनिहार से करीब पांच किलोमीटर दूर शारड़ाघाट के करीब पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। सुबह का मामला होने की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी कि कोई गाड़ी खाई में गिर गई है। सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास जब एक स्थानीय ग्रामीण अखबार की सप्लाई लेने सड़क में आया तो अचानक उसकी नजर सड़क से नीचे खाई की ओर पड़ी और उसे गाड़ी नजर आ गई। उसने तुरंत कुनिहार पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने देखा तो एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी और चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था मे गाड़ी से थोड़ी दूर लेटा हुआ था। गहरी खाई से शव व घायल को मुख्य सड़क तक लाना आसान नहीं था। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें वहां से निकाला और उन्हें स्थानीय चिकित्सालय कुनिहार लाया गया। मृतक की पहचान सोम दत्त (34) बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है और गंभीर रूप से घायल चालक वीर सिंह गांव निचली खलेड रामशहर नालागढ़ का बताया जा रहा है जिसे शिमला रेफर किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि कुनिहार के शारड़ाघाट में एक कैंटर के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed