{"_id":"6aa7e446e401f98ea60f47f0","slug":"milk-producers-have-demanded-a-hike-in-milk-prices-solan-news-c-176-1-ssml1044-178974-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दुग्ध उत्पादकों ने दूध के रेट बढ़ाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दुग्ध उत्पादकों ने दूध के रेट बढ़ाने की उठाई मांग
Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में दुग्ध उत्पादक बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- संघ।
हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार बढ़ाए दाम
नालागढ़ में ग्रामीण दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। नालागढ़ में संघ ने बैठक कर सरकार से दूध की दर हरियाणा की तर्ज पर करने की मांग की है। बैठक में दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि खल, फीड, चारा और पेट्रोल के दाम बढ़ गए है, लेकिन दूध के अभी भी पुराने दाम चल रहे है। खल के दाम अब 1500 रुपये से तीन हजार हो गए है। फीड के दाम 1450 से लेकर 1800 रुपये क्विंटल हो गए है। तूड़ी जो चार सौ रुपये क्विंटल मिलती थी वह भी बढ़कर एक हजार रुपये हो गई है। दूध की आपूर्ति के लिए दूध उत्पादक बाइक पर दूध छोड़ते हैं लेकिन पेट्रोल 70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये हो गया है। इन सभी के दाम बढ़ने के बावजूद भी दुग्ध उत्पादकों को अभी भी दूध के पुराने दाम ही मिल रहे है।
हिमाचल के साथ लगते राज्य हरियाणा में भैंस के दूध के 100 रुपये और गाय के दूध के 80 रुपये प्रति किलो दाम हैं लेकिन हिमाचल में अभी भी पुराने दाम पर ही उत्पादन दूध बेच रहे है। उन्होंने सरकार और विभाग से दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। अन्यथा उत्पादकों को घाटे का सौदा ज्यादा देर तक नहीं चला पाएंगे। बैठक में कुलदीप सिंह, नीरज, देवेंद्र सिंह, रामप्रकाश, मदन लाल, तारी, जगनप्रीत, सोनू, बिंदर, अशोक, कृष्ण कुमार, सफी मोहम्मद, गुड्डू, रोडा, सुरेंद्र, संतोख सिंह, सन्नी ने भाग लिया।