फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Message given to save Kinnaur culture

Solan News: किन्नौर संस्कृति को बचाने का दिया संदेश

Mon, 03 Feb 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोलन में तोशीम कार्यक्रम का आयोजन, टीकम राम नेगी की धुनों पर झूमे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। किन्नौर कल्याण समिति सोलन की ओर से एक दिवसीय तोशीम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 500 के लगभग किन्नौर के ग्रामीण जो सोलन में निवास करते हैं उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तोशीम का मुख्य उद्देश्य सोलन के ईद-गिर्द जितने भी किन्नौर निवासी रहते हैं उनको अपनी किनौरी सभ्यता से जोड़े रखना है। तोशीम प्रोग्राम में सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व अधिकारी हीर भगत नेगी और विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी विशेष सचिव प्रदेश सरकार हरबंस नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के साथ समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम तोशाम का दीप प्रचलित कर तोशीम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्नेह नेगी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई। मुख्यातिथि को किन्नौर कल्याण समिति के अध्यक्ष विवेकानंद नेगी ने किन्नौरी टोपी, मफलर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि हरबंस नेगी को किन्नौर कल्याण समिति के महासचिव राज तिलक नेगी ने किनारी टोपी, मफलर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष विवेकानंद नेगी ने सभी कार्यक्रम में भाग लेने वालों का अभिनंदन किया और समिति की रिपोर्ट भी पेश की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में युवाओं को अपनी जनजातीय सभ्यता और किन्नौर संस्कृति को बचाने पर जोर दिया। किनाैरी लड़कियों और लड़कों ने किन्नौरी पोषाक पहन कर किन्नौरी नृत्य पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही स्पीति की लड़कियों और लड़कों ने भी स्पीति पोशाक पहन कर डांस किया। इससे पहले निरमा ट्रस्ट के सचिव बाबू राम के साथ पांच किन्नौरवासियों को भी सम्मानित किया गया। किनौर के सपनी गांव के मशहूर किन्नौर बाध्य यंत्र के मुख्य टीकम राम नेगी के साथ छह सदस्यीय टीम ने भाग लिया और शहनाई की सुरीली ध्वनि से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed