फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meritorious students of Jubakhar school honored

Solan News: जुबाखड़ स्कूल के मेधावी सम्मानित

Wed, 24 Jan 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Jubakhar school honored
नालागढ़ के राजकीय उच्च पाठशाला जुबाखड़ में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति
वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन, कैप्टन कमल कुमार ने बांटे इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उच्च पाठशाला जुबाखड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन कमल कुमार मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल परमार शामिल हुए।
मुख्यातिथि और मुख्याध्यापक नरेंद्र सिंह चंदेल ने ज्योति प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना की। मुख्याध्यापक नरेंद्र सिंह चंदेल ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर विद्यालय की गतिविधियों का ब्योरा दिया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि कैप्टन कमल कुमार ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बच्चों से कहा कि मेहनत करने वालों को ही सफलता मिलती है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व मुख्याध्यापक चमन सिंह ठाकुर, स्कूल प्रबंध समिति की प्रधान बिंता देवी, समिति सदस्य नीलम शर्मा, पंचायत प्रधान राम चंद, नंड के प्रधानाचार्य कमल किशोर लामा, अनिल कुमार, अश्विनी कुमार, रोशन लाल, ज्योति प्रकाश, जनकल्याण समिति के सदस्य कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, महंत सिंह परमार व मदनलाल आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed