{"_id":"65634bcc7a6a10043d06b19a","slug":"meritorious-students-honored-solan-news-c-176-1-ssml1040-11629-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sun, 26 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के श्री औरोबिंदो पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्क़तिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री औरोबिंदो पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के श्री औरोबिंदो पब्लिक स्कूल ने वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम को विस्टास 2023 का नाम दिया गया और इसमें मुख्यअतिथि के तौर पर वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक आरके रेवाड़ी ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी उपस्थित हुए। इस मौके पर बच्चों ने नाटी, गिद्वा, राजस्थानी गीत, हरियाणवी नृत्य पेश किया वहीं विद्यालय के बैंड ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। विद्यालय के शिक्षार्थियों की हर कला में जुगलबंदी व तालमेल देखने लायक था मानो कोई प्रोफेशनल म्यूजिक ग्रुप कोई कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा हो। इसके बाद प्रधानाचार्य अनिला नायर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल के छात्र खेल, शैक्षणिक व सांस्कृतिक हर गतिविधि में अव्वल रहे हैं और कई लोगों ने जिला, प्रांत व नेशनल स्तर पर नाम रोशन किया है।