{"_id":"5da5f5798ebc3e01702d2445","slug":"meeting-solan-news-sml311033358","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईबर क्राईम में प्रशिक्षित कर्मचारी ही करेंगे डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईबर क्राईम में प्रशिक्षित कर्मचारी ही करेंगे डील
विज्ञापन
नालागढ़ में मासिक अपराध बैठक की अध्यक्षता करते एस.पी रोहित मालपानी
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम में प्रशिक्षित कर्मचारी ही देखेंगे आपराधिक मामले
त्योहारी सीजन में भी यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जाएगी
बद्दी में आयोजित मासिक क्राइम बैठक में पुलिस ने किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी(सोलन)। जिला पुलिस बद्दी की मासिक अपराध बैठक एसपी रोहित मालपानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूरे जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में जहां समस्त पुलिस थानों और चौकियों के प्रभारियों ने शिरकत की, वहीं, ट्रैफिक पुलिस से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि बीबीएन की सड़कें ट्रैफिक के हिसाब से छोटी पड़ गई हैं, लेकिन फिर भी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। हर प्रमुख चौराहे पर सुबह शाम पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रभारियों को लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। वहीं, त्योहारी माह होने के चलते आफिसर ज्यादा से ज्यादा फील्ड में रहेंगे। लोगों की लापरवाही और अज्ञानता से साइबर क्राइम बढ़ रहा है। कहा कि पुलिस स्टेशनों में साइबर क्राइम में प्रशिक्षित कर्मचारी ही ऐसे मामलों को डील करेंगे। प्रशिक्षित कर्मचारी बेहतर तरीके से साइबर क्राइम को हल कर सकते हैं। बताया कि बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में पुलिस विभाग सरकार, जन सहयोग और उद्योगों की सहायता से और ज्यादा सीसीटीवी लगाने के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हर स्थान और जगह पर पुलिस कर्मी तैनाती करना संभव नहीं है, लेकिन एक छोटा सा कैमरा अपराधियों पर नजर रखने के लिए काफी मददगार हो सकता है। उन्होंने बीबीएन के उद्यमियों और ठेकेदारों से भी आह्वन किया कि वे अपने तहत कार्य करने वाले प्रवासी कामगारों का पंजीकरण और सत्यापन पुलिस स्टेशनों में जरूर करवाएं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल, डीएसपी ट्रेनिंग पुलिस थाना नालागढ़ अमित शर्मा, बरोटीवाला थाना प्रभारी बहादुर सिंह, बद्दी थाना प्रभारी लखबीर सिंह, रामशहर प्रभारी रूपलाल, महिला थाना से एएसआई प्रताप, ट्रेफिक विंग से संजय ठाकुर, रमेश चंद, तेजेंद्र सिंह, जोघों चौकी से एएसआई दिलीप सिंह, दभोटा से एसआई धीरज, साइबर क्राइम से अमित ठाकुर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।