फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Medical device park for Nalagarh, fruit processing plant for Parvanoo

चुनावी साल में उद्यमी, किसान-बागवान और युवाओं पर सरकार मेहरबान

Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोमदत्त शर्मा
विज्ञापन

सोलन। जयराम सरकार ने अपने अंतिम बजट में जिले के लिए राहत बरसाने की कोशिश की है। चुनावी साल में पेश बजट में सरकार जिले के उद्यमियों, किसानों-बागवानों और युवाओं पर मेहरबान नजर आई। जिले के लिए सबसे बड़ी योजना नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण इस साल शुरू हो जाएगा।
परवाणू के लिए सरकार ने बजट में खास फोकस किया है। 17 करोड़ रुपये से यहां पर फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां पर पहले से यूनिट हैं जिसकी हालत अब सुधरेगी। इसी तरह परवाणू में आगामी वित्त वर्ष सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा करने के लिए भी 13.88 करोड़ का प्रावधान किया है। मार्केट यार्ड को आगामी वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सोलन शहर में 20 करोड़ से बना बहु-उद्देश्यीय सांस्कृतिक केंद्र भी जल्द ही जनता को समर्पित करने की तैयारी है। परवाणू में सीवरेज योजना और मार्केट यार्ड आगामी वित्त वर्ष में जनता को मिलेगी। कंडाघाट के महिला बहु-तकनीकी संस्थान में छात्राओं को एक नई ट्रेड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सौगात भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीड़ के पेड़ों के स्थान पर चौड़ी पत्ती वाले पौधे लगाने का लाभ भी सोलन जिले को मिलेगा। करण यह है कि यहां पर चीड़ के जंगल बहुतायत में हैं। मशरूम में शटाके और ढींगरी के उत्पादन बढ़ाने पर जोर देने के लिए भी सरकार तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मशरूम सिटी सोलन में ये दोनों मशरूम उगाई जा रही हैं। (संवाद)
मेडिकल डिवाइस पार्क से 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
नालागढ़ में आगामी वित्त वर्ष में मेडिकल डिवाइस पार्क का काम शुरू होगा। इसमें सबसे बड़ा लाभ रोजगार के क्षेत्र में होगा। पार्क के शुरू होने से 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार। इसमें प्रदेश सरकार 261 करोड़ जबकि बची हुई राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी। इसके लिए 332 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जमीन पहले ही इसके लिए देख ली गई है। इसके शुरू होने से पांच हजार करोड़ का निवेश होगा। वहीं, केंद्र से बजट में मिले 450 करोड़ से अब चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन कार्य में तेजी लाई जाएगी। बजट में इस पर फोकस किया गया है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड में युवतियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
कंडाघाट स्थित महिला बहु-तकनीकी संस्थान में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड आगामी वित्त वर्ष में शुरू होगा। अभी यहां तीन ट्रेड चल रहे हैं जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और फार्मेसी शामिल हैं। तीनों में 40-40 सीटें तय हैं। अब एक ट्रेड और बढ़ने से यहां पर 40 सीटें बढ़ जाएंगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सीटें मिलने से युवतियों को नई ट्रेड के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कुनिहार के लिए भी संयुक्त नियंत्रण केंद्र का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed