{"_id":"69614fb9a4c057068e00efcb","slug":"medical-bills-could-not-be-paid-even-after-the-governments-announcement-solan-news-c-176-1-ssml1040-161021-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकार की घोषणा के बाद भी नहीं हो पाया मेडिकल बिलों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकार की घोषणा के बाद भी नहीं हो पाया मेडिकल बिलों का भुगतान
विज्ञापन
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने की मुख्यमंत्री से वादा निभाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। मुख्यमंत्री की पेंशनरों के मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर की गई घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। एक माह के भीतर भुगतान करने का वादा पूरा न होने से पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन में गहरा रोष है। एसोसिएशन ने सरकार को याद दिलाया है कि कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और बजट के अभाव में उनका इलाज प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए करीब तीन करोड़ रुपये के बजट का पत्र सरकार को भेजा गया था,लेकिन हैरानी की बात है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी किसी भी जिले में राशि जारी नहीं की गई है। मुख्यमंत्री ने शिमला सचिवालय और घुमारवीं के राज्य स्तरीय सम्मेलन में एक महीने के भीतर भुगतान का भरोसा दिया था। कार्यकारिणी सदस्य संतराम चंदेल, पतराम पंवर, नेकीराम, वेद ठाकुर, पुष्पा सूद, जसवीर सिंह, निर्मल ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, दीप राम ठाकुर, ओमप्रकाश, इंदर सिंह, रतिराम शर्मा, चमन लाल, रणवीर और श्याम लाल भाटिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपनी घोषणा के अनुरूप तत्काल मेडिकल बिलों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि पेंशनरों का सरकार पर विश्वास बना सके।
इलाज के लिए तरस रहे बुजुर्ग पेंशनर
एसोसिएशन के संयोजक धनीराम तंवर, प्रधान श्यामलाल ठाकुर और महासचिव सतपाल शर्मा ने कहा कि कई पुलिस पेंशनर जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं। गंभीर बीमारियों के कारण उन्हें नियमित उपचार की आवश्यकता है, लेकिन बिलों का भुगतान न होने से वे आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपनी घोषणा पर तुरंत अमल करें ताकि बुजुर्गों का सरकार पर विश्वास बना रहे।