फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mayor said, statements of District President and Councilors are lies

Solan News: महापौर बोलीं, जिलाध्यक्ष व पार्षदों के बयान झूठ

Thu, 15 Feb 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 15 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mayor said, statements of District President and Councilors are lies
उपायुक्त कार्यालय सोलन में उपायुक्त को ब्यान दर्ज करवाते महापौर और अन्य पार्षद। संवाद
6 दिसंबर को नहीं किया गया था कोई व्हिप जारी
विज्ञापन

साजिश के तहत किया गया है हमारे खिलाफ काम
नप चुनाव में बगावत का है महापौर समेत तीन पार्षदों पर आरोप
उपायुक्त के पास दर्ज करवाए महापौर समेत तीन पार्षदों ने बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर, पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा और पार्षद अभय शर्मा ने उपायुक्त मनमोहन शर्मा के पास अपने बयान दर्ज करवाए। इन सभी पर बीते दिसंबर माह में हुए महापौर व उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग और पार्टी से बगावत करने पर अयोग्यता को लेकर चल जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि चारों ने उपायुक्त को दिए बयान में बताया कि उन्हें अंतिम समय तक कांग्रेस पार्टी की ओर से महापौर व उपमहापौर के नाम नहीं बताए गए थे और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। महापौर ऊषा शर्मा ने कहा कि जब किसी का पार्टी ने नाम नहीं बताया तो उन्होंने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार, पार्षद सरदार सिंह ठाकुर और पार्षद पूजा द्वारा दिए गए बयान सरासर झूठ हैं और सच्चाई से परे हैं। जिसमें उन्होंने 6 दिसंबर को व्हिप जारी करने की बात कही है। महापौर ने कहा कि बीते 6 दिसंबर को कोई व्हिप जारी नहीं किया गया था। यदि पार्टी द्वारा व्हिप जारी ही करना था तो 3 दिसंबर को जारी किया जाता, क्योंकि 4 दिसंबर को कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव 7 दिसंबर के लिए स्थगित हुए थे। उन्होंने कहा कि वह सच्चाई के साथ खड़े हैं और कांग्रेस के लिए हमेशा ही उन्होंने काम किया है।





मेयर और अन्य पार्षदों का स्पष्ट कहना है कि उन्होंने कांग्रेस को वोट किया है, कांग्रेस के नेता यह बताएं कि कांग्रेस की ओर से किस पार्षद ने वोट क्रॉस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed