फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   match decided the owner of cricket kit

मैच से तय हुआ क्रिकेट किट का हकदार

Thu, 05 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट सोलन Updated Thu, 05 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
match decided the owner of cricket kit
अर्की उपमंडल की सुरजपुर पंचायत में 40 हजार की स्पोर्ट्स किट को पाने के लिए पंचायत युवा क्लबों ने क्रिकेट मैच में दमदार प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

अर्की उपमंडल की सुरजपुर पंचायत में 40 हजार की  स्पोर्ट्स किट को पाने के लिए पंचायत युवा क्लबों ने क्रिकेट मैच में दमदार प्रदर्शन किया। दरअसल पंचायत को सरकार की तरफ से एक स्पोर्ट्स किट मिली थी। इसकी कीमत करीब चालीस हजार है। किट एक थी और इसे पाने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा। लिहाजा पंचायत की आम आमसभा में पंजीकृत युवा क्लबों को पंचायत ने खुला आफर दिया कि एक क्रिकेट मैच रखेंगे। इसमें जो जितेगा क्रिकेट किट उसे मिलेगी।

विज्ञापन


युवा क्लब सिम्मु, सूरजपुर, बाणन और भलेड़ ने मैदान में अपनी क्रिकेट टीमें उतारी। सूरजपुर और बाणन की टीमें पहले ही मैच में इस मुकाबले से बाहर हो गई। फाइनल मैच में भलेड़ टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और सिम्मु टीम के समक्ष 12 ओवरों में 81 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन सिम्मु क्लब की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। एक ओवर शेष रहते
विज्ञापन

 
भलेड़ की टीम ने चार रनों से यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भलेड़ क्लब की टीम 40 हजार की स्पोर्ट्स किट की हकदार भी बन गई। मैन आफ द मैच और सिरीज का खिताब विजेता टीम के खिलाड़ी बबलू को मिला। इस मौके पर पंचायत प्रधान वंदना कश्यप, उपप्रधान भगत राम शर्मा, वार्ड सदस्य नीमचंद और मनशा राम कौशल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed