फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Married women break their fast after looking at the moon, wish for husband's long life

Solan News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना

Wed, 01 Nov 2023 07:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 01 Nov 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Married women break their fast after looking at the moon, wish for husband's long life
सोलन मुख्य बाजार में करवाचौथ को लेकर उमड़ी भीड़। संवाद
सोलन में ..... बजे दिखाई दिया चांद, ठोडो मैदान में रही भीड़
विज्ञापन

मालरोड सुबह 11 से शाम 8 बजे तक रहा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
मिठाई दुकानों में रही भीड़,बुधवार को भी महिलाओं ने की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर सुहागिनों ने करवाचौथ का उपवास रखा। शाम करीब .... बजे सोलन में महिलाओं ने चांद का दीदार कर पूजा अर्चना की और अर्घ्य देकर व्रत खोला। चांद देखने के लिए अधिकतर महिलाएं ठोडो मैदान पहुंची। कई महिलाओं ने सपरून चौक और अन्य जगहों में चांद का इंतजार किया।
वहीं दूसरी ओर करवाचौथ पर शहर के बाजार में खूब भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ पर भी जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी दुकानों में भी महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों में भी भीड़ रही। दोपहर बाद पतियों ने भी पत्नियों के लिए उपहार खरीदे। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मालरोड बंद रखा गया था। ऐसे में सुबह 11:00 से शाम 8:00 बजे तक लोगों की ही चहलकदमी रही। वहीं मां शूलिनी के मंदिर में भी महिलाओं ने शीश नवाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

गौर रहे कि करवाचौथ को लेकर करीब एक सप्ताह से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। महिलाओं ने त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी भी की। वहीं मेहंदी लगाने वाले भी मालरोड और मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर बैठे रहे। आने-जाने वाली महिलाओं ने अलग-अलग डिजाइन वाली मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed