फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Market decorated in BBN for Chhath Puja

Solan News: छठ पूजा को लेकर बीबीएन में सजे बाजार

Wed, 15 Nov 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Market decorated in BBN for Chhath Puja
बद्दी में छठ पूजा को लेकर सजे बाजार। संवाद
पूजा के लिए सामान खरीदने वालों की लगी भीड़
विज्ञापन

सूप से लेकर अन्य सामग्री और फलों की खूब हुई बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। छठ पूजा को लेकर बीबीएन के बाजार सज गए हैं। पूजा के लिए सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। 17 नवंबर को नहाए खाए से यह महापर्व शुरू हो जाएगा। छठ पूजा में प्रयुक्त होने वाले सामान गन्ना, अदरक, हल्दी, केला, नारियल, संतरा, शकरकंद, मूली, ठेकुवा, चकोतरा (गागल), सिंघाड़ा की पूर्वांचल के लोगों ने खरीददारी की। घर का पीसा हुआ शुद्ध आटा भी तैयार किया गया, इससे ठेकुआ तैयार किया जाएगा। 18 नवंबर को खरना होगा जिसमें खीर तैयार होती है। इसके लिए भी सामान खरीदा गया। 19 नवंबर को सायं काल में ढलते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए सूप में रख कर सभी पूजा सामग्री घाट तक पहुंचाई जाएगी।
पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रवक्ता परमहंस द्विवेदी ने बताया कि 19 नवंबर को सनसिटी के समीप बालद खड्ड में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसी शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसके लिए बिहार राज्य से गायक कलाकार पहुंच रहे हैं। पूर्वांचल के तमाम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से छठ मइया के पूजन, अर्चना के साथ साथ रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी के लिए नया कपड़ा खरीदना, विभिन्न प्रकार के फल की खरीदारी, घर में मीठी पूड़ी जिसे स्थानीय भाषा मे ठेकुआ भी कहते हैं जो प्रमुख रूप से सम्मिलित किया जाएगा। ठेकुआ को गेहूं के आटे के साथ चीनी या गुड का प्रयोग करके बनाते हैं। इस पर्व में सब कुछ नया होता है। इस पूजन में सूप का बहुत ही महत्व है। छठ में किसी भी मूर्ति की पूजा नही की जाती है। सूर्य देवता और छठी मैया का आह्वान किया जाता है। इस पूजा के लिए बीबीएन में बालद, सरसा व चिकनी खड्डों के किनारे मिट्टी की वेदी बना कर इस पर पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed