{"_id":"6ab9074069c747ac6606f4e3","slug":"blood-shortage-begins-at-regional-hospital-solan-even-before-the-onset-of-winter-solan-news-c-176-1-ssml1040-180147-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सर्दियाें से पहले ही क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पड़ने लगी ब्लड की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सर्दियाें से पहले ही क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पड़ने लगी ब्लड की कमी
Mon, 28 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान नहीं मिल रहा मरीजों को नेगेटिव ग्रुप का ब्लड
सोलन से नालागढ़ और परवाणू भी भेजना पड़ रहा ब्लड
ऑपरेशन से पहले तीमारदारों को बोला जा रहा ब्लड डोनर लाने को
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सर्दियों से पहले अस्पतालों में पर्याप्त ब्लड स्टॉक रखने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक में अभी से खून की कमी होने लगी है। अस्पताल की टीम शहर में रक्तदान शिविर लगा रही है, लेकिन पर्याप्त यूनिट एकत्र नहीं हो पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी नेगेटिव ब्लड ग्रुप जुटाने में हो रही है। आपात स्थिति के लिए बी, एबी और ओ नेगेटिव की एक-एक यूनिट ही उपलब्ध है, जबकि ए नेगेटिव ब्लड पूरी तरह खत्म हो चुका है।
ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप के मरीजों को फिलहाल बाहर से डोनर की व्यवस्था करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की भी केवल 11 से 15 यूनिट ही उपलब्ध हैं। सर्दियों में रक्तदान करने वालों की संख्या कम होने के कारण आने वाले दिनों में ब्लड की कमी और बढ़ने की आशंका है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक से नालागढ़ और परवाणू समेत जिले के अन्य अस्पतालों को भी ब्लड उपलब्ध करवाया जाता है। ब्लड बैंक में करीब 250 यूनिट स्टोर करने की क्षमता है, जबकि अन्य अस्पतालों में इतनी बड़ी स्टोरेज सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर मरीजों और तीमारदारों को बाहर से डोनर बुलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कम होते हैं नेगेटिव ब्लड ग्रुप
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल में धीरे-धीरे ब्लड यूनिट की कमी हो रही है। नेगेटिव ब्लड ग्रुप अपेक्षाकृत कम मिलने के कारण इनके डोनर जुटाना भी मुश्किल होता है। आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन कुछ नियमित डोनरों के साथ संपर्क में रहता है। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन