{"_id":"57c41b634f1c1b0a4b2cb31e","slug":"manpura-panchayat-disobey","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानपुरा और सनेड़ में उड़ी स्वच्छता अभियान की धज्जियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानपुरा और सनेड़ में उड़ी स्वच्छता अभियान की धज्जियां
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नालागढ़ की मानपुरा और सनेड़ पंचायत की सीमा के साथ लगते एनएच-21 ए पर कचरे के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जताई है। कुछ लोग खुलकर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाकर सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। पंचायत और संबंधित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनदेखी के चलते कुछ उद्योग एनएच के साथ बहते नाले में केमिकल फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
गंदे पानी के इस नाले और आसपास फैली गंदगी से यहां मलेरिया फैलने की संभावना बढ़ गई है। सबसे अधिक खतरा क्षेत्र के दो निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए है। दोनों ही स्कूल इस गंदे नाले से करीब 50 मीटर की दूरी पर हैं। स्कूलों की ओर से भी पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से नाले में गंदगी गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नाले में रात के समय उद्योग पर अन्य लोग कचरा और केमिकल फेंक रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इससे मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी बलवीर सिंह, हरदेव सैणी, रंजीत सिंह, गुरमेल सिंह, राम गोपाल लांबा, केहर सिंह, रजिंद्र सिंह, हॉकम सिंह, गुरचरण सिंह चन्नी, सुरेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह ने कहा कि राजमार्ग के साथ लगते इस नाले में लगातार गंदगी फेंकी जा रही है।
विज्ञापन
पंचायत की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सनेड़ पंचायत प्रधान धीरेंद्र सिंह काला ने कहा कि नाले के समीप दो कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को नाले में कचरा न फेंकने की चेतावनी भी दी है। कहा कि उद्योगों को कई दफा नाले में केमिकल और अन्य कचरा गिराने को लेकर चेतावनी दी है। अब पंचायत गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएगी। मानपुरा पंचायत की प्रधान कुलदीप कौर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को घरों में कूड़ेदान लगाने को कहा है। साथ ही कचरा गिराने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर भी आगाह किया है। जल्द ही इस नाले की सफाई करवाई जाएगी।