फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Man dies after swallowing pesticide

Solan News: कीटनाशक दवा निगलने से व्यक्ति की मौत

Sun, 10 Nov 2024 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Nov 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
अर्की क्षेत्र का है मामला, नेपाल का निवासी है मृतक
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की में एक व्यक्ति ने गलती से कीटनाशक दवा निगल ली, जिसके कारण उसकी इलाज के दौरान आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अर्की में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आईजीएमसी शिमला पंहुची। जांच में पाया कि बीर बहादुर निवासी रोपा खानी डाकघर बंगार कुपिडिनी तहसील व जिला सलयान नेपाल जोकि हाल में गांव सैंज सुझाइला तहसील अर्की में अपने परिवार सहित रहता था और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बीर बहादुर ने 7 नवंबर को शराब के अत्याधिक सेवन करने के उपरांत गलती से कीटनाशक दवा पी ली थी जिसके उपरांत इसे परिजन इलाज के लिए अर्की अस्पताल ले गए जहां से इसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। मृतक का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया गया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जिन्होंने मृतक की मृत्यु के संदर्भ में किसी पर शक नहीं जताया। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed