{"_id":"67320593129bb4b2a5090e45","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-himself-solan-news-c-176-1-ssml1040-132043-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
Mon, 11 Nov 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
कल्होग क्षेत्र का है मामला, पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट के साथ लगते कल्होग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद परिजन उसे सीएच कंडाघाट लाए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार सीएच कंडाघाट से पुलिस थाना में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि मृतक सुशील कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी गांव कल्होग डाकघर तुंदल कंडाघाट का रहने वाला है। मृतक के शव का पुलिस टीम द्वारा गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उसके गले पर फंदे के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। 10 नंवबर को मृतक ने काफी शराब पी रखी थी और शराब के नशे में अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों से गाली गलौच कर रहा था। जब मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य दिन के समय खेतों में काम करने गये थे, तो मृतक सुशील ने रसोई घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है। जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।