फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mamleag winner in volleyball And Gularwala was the runner up

Solan News: वॉलीबाल में ममलीग विजेता व गुल्लरवाला उप विजेता रहा

Sun, 29 Sep 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mamleag winner in volleyball 

And Gularwala was the runner up
कसौली छावनी परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। संवाद
सीपीएस राम कुमार ने विजेता व उपविजेता को किया सम्मानित
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 71 स्कूलों से 590 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वाॅलीबाल में मगलीग स्कूल ने बाजी मारी। जबकि गुल्लरवाला स्कूल उप विजेता रहा। प्रतियोगिता में 71 स्कूलों के 590 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में राजपुरा स्कूल विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में डुमेहर स्कूल विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पट्टा मसूलखाना विजेता रहा। शतरंज प्रतियोगिता में भोजनगर स्कूल विजेता रहे। योग आसन प्रतियोगिता में कंडाघाट स्कूल विजेता तथा कुश्ती प्रतियोगिता में रॉयल पीएस लोधी माजरा स्कूल प्रथम व नवज्योति खरुणी दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में सोलन स्कूल प्रथम व ममलीग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठाड़ के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता में इंस्ट्रूमेंटल में मांजू स्कूल प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन दूसरे स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में अर्की स्कूल विजेता व सोलन स्कूल उप विजेता रहा। लोकनृत्य में अर्की स्कूल प्रथम व सोलन स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में जौणाजी के गंधर्व शर्मा प्रथम व नवगांव स्कूल के युवराज दूसरे तथा सायरी स्कूल के हर्ष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वोकल सुगम प्रतियोगिता में कोठों स्कूल पहला और अर्की स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीपीएस राम कुमार चौधरी प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्राें को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज नशा हम सभी के समक्ष एक विकराल चुनौती बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को नशे के संबंध में जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ के प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर, जिला खेल पर्यवेक्षक राजेश चौहान, उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, कृष्णगढ़ के प्रधान कैलाश कुमार, उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, स्कूल समिति के प्रधान ललित कुमार, मनोज कश्यप, प्रेम राज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed