फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mall Road smells of Ragi Siddu and Momos

Solan News: रागी के सिड्डू और मोमोज से महका मालरोड

Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mall Road smells of Ragi Siddu and Momos
रागी के सिडडू तैयार करने वाली आशा देवी।
स्वयं सहायता समूह की सदस्य आशा देवी बोलीं, सिड्डू के अंदर सूखे फलों और दालों का किया जा रहा प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मालरोड पर अब रागी से बने सिड्डू और मोमोज लोगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों से लड़ने में मदद कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह बंधण की ओर से तैयार किए जा रहे इन उत्पादों में सूखे फल और दालों से बना मसाला डाला जाता है, जो शरीर को तंदुरुस्त बनाने में सहायक है।स्वयं सहायता समूह की सदस्य आशा देवी ने कहा कि रागी मोटे अनाजों में से एक है। उन्होंने दावा किया है कि इससे बने उत्पादों के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आशा देवी और उनके समूह की छह अन्य सदस्य घर पर मिलकर इन उत्पादों को तैयार करती हैं। मालरोड पर उनके स्टॉल पर रागी के सिड्डू, मोमोज, आटे के सिड्डू के अलावा आम, अदरक, नींबू और अन्य प्रकार के आचार भी बेचे जाते हैं। आचार में तेल की मात्रा कम रखी गई है ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो। आशा देवी ने बताया कि उनके स्टॉल मालरोड पर शुक्रवार और शनिवार को लगाया जाता है। इसके अलावा, उन्होंने शिमला के विंटर कार्निवल और लवी मेले में भी स्टॉल लगाया, जहां गोंद के लड्डू बेचे गए। मालरोड में सबसे ज्यादा रागी के मोमोज की बिक्री होती है, इसके साथ ही लोग उनके आचार की खरीदारी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed