फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Maintenance work started in Heritage Park of Nalagarh

Solan News: नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में रख रखाव कार्य शुरू

Sun, 29 Sep 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Maintenance work started in Heritage Park of Nalagarh
नालागढ के हेरिटेज पार्क का दौरा करते हुए एसडीएम राजकुमार। संवाद
एसडीएम नालागढ़ ने पार्क का किया निरीक्षण
विज्ञापन

दो अक्तूबर तक चलेगा हर रोज दो घंंटे श्रमदान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के प्रसिद्ध हेरिटेज पार्क में रविवार से रखरखाव का कार्य शुरू हो गया। एसडीएम राजकुमार ने कार्यभार संभालने के बाद हेरिटेज पार्क का दौरा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पार्क के पुराने स्वरूप को बहाल करके यहां पर अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी, जिससे अधिक लोगों को आकर्षित किया जा सके।

रविवार को हेरिटेज पार्क के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान किय। समिति के सदस्य यहां पार्क में एकत्रित हुए। निर्णय लिया गया कि इस पार्क को फिर से हरा भरा और सुंदर बनाया जाएगा। 2 अक्तूबर तक सभी सुबह 8:00 से दस बजे तक यहां पर श्रम दान करेें। लगभग डेढ़ वर्ष से देख-रेख के अभाव में यहां अव्यवस्था एवं गंदगी का आलम था। चारों तरफ घास उग गई थी। इस कारण लोग शाम को यहां पर टहलने से भी परहेज करने लगे थे तथा असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया था। इस मामले को कई बार स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाया गया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोसायटी के संस्थापक सदस्य राजीव शर्मा ने कहा कि यह पार्क नालागढ़ की पहचान बन चुका है। इसकी चर्चा प्रदेश में होती है कि किस प्रकार प्रशासन जन सहयोग से विकास कार्य कर सकता है। कुछ समय से किन्हीं कारणों से यहां देख रेख नहीं हो पाई। अब समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि इसके पुराने स्वरूप को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed