{"_id":"695ff2d17cd3eed31803d5a8","slug":"main-supplier-of-chitta-arrested-from-zirakpur-punjab-solan-news-c-176-1-ssml1041-160951-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
रिमांड पर चल रहे तस्करों की निशानदेही पर दबोचा, सोलन से जीरकपुर तक जुड़ी थीं कड़ियां
पुलिस ने मौके पर आरोपी से 87 ग्राम चिट्टा किया बरामद
प्रारंभिक जांच में खुलासा, प्रदेश के कई क्षेत्रों में देता था सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में चिट्टे (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ सोलन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर में दबिश देकर चिट्टे के मुख्य सप्लायर इकबाल उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 87 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान चार दिसंबर को शुरू हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सलोगड़ा मेला ग्राउंड में दबिश देकर जितेश उर्फ मुन्ना निवासी क्लीन सोलन और नीरज निवासी गांव ढलयाना, डाकघर सलोगड़ा को 6 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि इस अवैध धंधे के तार पंजाब से जुड़े हैं। इसी बीच 6 दिसंबर की रात पुलिस ने दो अन्य युवकों, साहिल निवासी गांव पाजो डाकघर कोटलानाला तहसील व जिला सोलन और करण निवासी सपरून, तहसील व जिला सोलन को 7.23 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा। पकड़े गए तस्करों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीम ने जीरकपुर (पंजाब) में छापामारी की। वहां से पुलिस ने इकबाल उर्फ बिट्टू (27), निवासी कैथल (हरियाणा) को दबोच लिया। आरोपी काफी समय से हिमाचल के युवाओं को नशे की खेप सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को नशे की यह बड़ी खेप कहां से मिलती थी।
कोट
आरोपी इकबाल उर्फ बिट्टू एक कुख्यात सप्लायर है। वह काफी समय से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नशे की आपूर्ति कर रहा था। रिमांड के दौरान उससे नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों के खुलासे होने की उम्मीद है।
- गौरव सिंह, एसपी,सोलन