फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Loss of 10 crores, only one crore received as compensation

Solan News: नुकसान 10 करोड़ का, भरपाई के लिए मिले सिर्फ एक करोड़

Tue, 20 Jan 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बद्दी मंडल के तहत बीती बरसात से पहुंचा था नुकसान
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं को 7.7 करोड़, सिंचाई योजनाओं को पहुंचा 1.83 करोड़ का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी मंडल के तहत बीती बरसात से जलशक्ति विभाग को हुए 10 करोड़ के नुकसान के एवज में मात्र 1 करोड़ की राशि मिली है। अधिकारियों का कहना है कि तीन चरणों में नुकसान की यह राशि मिली है, जबकि शेष राशि बाद में आएगी। शुरुआती चरण में मिली राशि पेयजल योजनाओं के लिए है। इस बार की बरसात ने जलशक्ति विभाग बद्दी मंडल को भारी क्षति पहुंचाई है। इसके बदले में जो भरपाई की राशि मिली है वह बहुत ही कम है। बरसात से विभाग के तहत आने वाली 216 बार पेयजल योजनाओं और 53 सिंचाई योजनाओं को क्षति पहुंची है। विभाग की पेयजल योजनाओं को 7.7 करोड़ जबकि सिंचाई योजनाओं को 1.83 करोड़ का नुकसान हुआ है। शहर के लिए स्थापित सीवरेज प्रणाली को करीब 1.7 करोड़ जबकि फील्ड प्रोटेक्शन में 12 लाख का नुकसान हुआ है। जलशक्ति विभाग के अधीन आने वाली पेयजल व सिंचाई योजनाओं के पंप हाउस, स्लैब, रिटेनिंग वाल, बाउंडरी वॉल, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, राइजिंग मेन, पंप वेल सहित सील्ट आने से नुकसान उठाना पड़ा है। जलशक्ति बद्दी मंडल के तहत 171 पेयजल योजनाओं व 68 सिंचाई योजनाओं के तहत लोगों को पेयजल व सिंचाई का पानी देता है। इन्हीं योजनाओं में से 216 बार पेयजल योजनाओं और 53 सिंचाई की योजनाओं को क्षति पहुंची है। उधर, जलशक्ति मंडल बद्दी के एक्सईएन राहुल अबरोल ने कहा कि इस बार की बरसात से विभाग को 10.09 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और तीन चरणों में विभाग को 1 करोड़ की राशि क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं के लिए मिल गई है और शेष राशि जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed