{"_id":"611409248ebc3e62c00ae981","slug":"long-queues-outside-corona-vaccination-centres-for-registration-in-solan-distt-solan-news-sml3801262196","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगाने के लिए केंद्रों में फिर लगी कतारें लगनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगाने के लिए केंद्रों में फिर लगी कतारें लगनी शुरू
विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में 15 अगस्त तक पहली डोल को लेकर बुधवार को टीकाकरण के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले भर में टीकाकरण के लिए केंद्रों में एक बार फिर कतारें लगना शुरू हो गई हैं। बुधवार को विशेष अभियान के तहत जिले में 23 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए चलाए महाअभियान में जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव तक लोगों को 15 अगस्त से पहले वैक्सीन लगवाने का आग्रह कर रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में 5 लाख 19 हजार 539 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें पहली और दूसरी डोज लगाने वाले लोग शामिल हैं। बुधवार से टीकाकरण के लिए प्रदेश सरकार ने एक विशेष अभियान चलाया है। जिले में बुधवार को 101 केंद्र बनाए थे और 50 हजार से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। मंगलवार को 12 हजार 323 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि सभी लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा लें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से भी आग्रह किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमंडलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी या खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें।