फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lok Sabha elections and tourism season Police strengthened the security circle by taking

Solan News: लोकसभा चुनाव और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा चक्र किया मजबूत

Wed, 17 Apr 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 17 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections and tourism season

Police strengthened the security circle by taking
प्रदेश सीमा पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद
सीमावर्ती सहित एनएच पर पुलिस की ओर से दिन-रात की जा रही गश्त
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में स्थापित किए हैं आधुनिक तकनीक के सीसीटीवी कैमरे
जिला मुख्यालय से ही स्क्रीन और मोबाइल फोन पर देखी जा रही हलचल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा चक्र मजबूत कर दिया है, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों, एनएच समेत जिला मुख्यालय में गश्त लगाना दिन-रात शुरू कर दी गई है। वहीं इसमें गश्त लगाने वाली पुलिस टीम को भी बढ़ाया जा रहा है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में दो पुलिस बटालियन के जवानों को तैनात किया गया है। जबकि आने वाले दिनों में आईटीबीपी सहित पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी।
इसके अलावा पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशानुसार आचार संहिता को तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा चक्र को ओर मजबूत करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों सहित एनएच पर आधुनिक तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। इसका पूरा कंट्रोल जिला मुख्यालय सोलन सहित पुलिस के आला अधिकारियों के फोन पर है। जिसमें पुलिस अधिकारी मिनट-मिनट की हलचल अपने मोबाइल फोन पर ही देख रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सुरक्षा चक्र को किया है मजबूत
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा चक्र मजबूत है। जिसके तहत जिला पुलिस सहित अतिरिक्त जवानों द्वारा दिन-रात सीमावर्ती क्षेत्रों सहित एनएच पर गश्त की जा रही है। कई क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। जिसमें वह भी स्वयं मौके की हलचल को देख रहे हैं।

प्रदेश सीमा पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद

प्रदेश सीमा पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed