फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lockout in Katha soap industry; 37 employees laid off; INTUC expresses resentment.

Solan News: काठा के साबुन उद्योग में तालाबंदी, 37 कर्मचारी निकाले, इंटक ने जताया रोष

Fri, 07 Aug 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lockout in Katha soap industry; 37 employees

laid off; INTUC expresses resentment.
बद्दी के काठा मे तालाबंदी कर बाहर निकाले कामगार नारेबाजी करते हुए- संवाद.
बिना सूचना कर्मचारियों को बाहर करने का आरोप, निकाले कामगार हिमाचली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काठा औद्योगिक क्षेत्र के साबुन उद्योग में तालाबंदी, 37 कर्मचारियों को निकाला
बरोटीवाला(सोलन)। काठा औद्योगिक क्षेत्र के एक साबुन उद्योग में प्रबंधन पर बिना सूचना तालाबंदी करने का आरोप है। इससे 37 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है, जिनमें अधिकांश हिमाचली बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को इंटक फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने उद्योग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
कर्मचारियों का आरोप है कि वे लंबे समय से उद्योग में कार्यरत थे। प्रबंधन ने शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक उद्योग के गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों के अनुसार, उद्योग और उनके बीच 12 अगस्त को एक बैठक तय थी। इसके बावजूद बैठक से पहले ही उद्योग बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पुराने कर्मचारियों को बिना नोटिस बाहर कर कुछ नए कर्मचारियों को ईएसआईसी के कोड बदलकर दोबारा काम पर रखा गया। इंटक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव हरबंस राणा ने इस कार्रवाई को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना कर्मचारियों को निकालना श्रम कानूनों का उल्लंघन है। राणा ने आरोप लगाया कि हिमाचली कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के शोषण और न्यूनतम वेतन का मुद्दा
हरबंस राणा ने यह भी आरोप लगाया कि कई उद्योगों में मजदूरों को अभी भी करीब 12,750 रुपये का न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने इसे श्रमिकों के साथ धोखा करार दिया। राणा ने सरकार से इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने श्रमिकों को उनका कानूनी हक दिलाने और शोषण करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।


श्रम विभाग की प्रतिक्रिया और बद्दी में अधिकारी की मांग
राणा ने बद्दी में एक श्रम अधिकारी की नियुक्ति की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बद्दी प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां श्रमिकों की समस्याओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था चाहिए। श्रम निरीक्षक अमित ठाकुर ने बताया कि उद्योग और कर्मचारियों के बीच 12 अगस्त को बैठक के निर्देश थे। ठाकुर ने कहा कि यदि प्रबंधन ने श्रम कानूनों का उल्लंघन किया है, तो जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed