{"_id":"6a47b901b50133a5720edd4c","slug":"locals-distressed-by-the-dilapidated-state-of-patta-mahlog-bus-stand-demand-for-widening-solan-news-c-176-1-ssml1040-173120-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पट्टा महलोग बस स्टैंड की बदहाली से लोग परेशान, चौड़ीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पट्टा महलोग बस स्टैंड की बदहाली से लोग परेशान, चौड़ीकरण की मांग
Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पट्टा महलोग बस स्टैंड। संवाद
अवैध पार्किंग व कम जगह होने से आती है रोजाना परेशानी
केवल कृष्ण
कसौली(सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत बाडिया के तहत आने वाले पट्टा महलोग बस स्टैंड की बदहाल स्थिति से स्थानीय यात्री और वाहन चालक परेशान हैं। बस स्टैंड में पर्याप्त जगह न होने के कारण चालकों को बसें खड़ी करने और मोड़ने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार बस चालकों को स्वयं उतरकर रास्ते में खड़ी बाइकों और अन्य वाहनों को हटाना पड़ता है। इसके चलते अक्सर बहसबाजी और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावों से पहले बस स्टैंड के चौड़ीकरण का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, बस स्टैंड और आसपास के बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग भी एक बड़ी समस्या है। संकरी सड़कें इस समस्या को और गंभीर बना रही हैं। इसका असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है। जाम और अव्यवस्था के कारण ग्राहक बाजार तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बस स्टैंड पर बसों को खड़ा करने और मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इससे चालकों को काफी परेशानी होती है। अव्यवस्थित पार्किंग और संकरी सड़कें जाम का मुख्य कारण हैं। यह स्थिति यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए दैनिक चुनौती बन गई है। बस चालकों को अक्सर वाहनों को हटाने के लिए नीचे उतरना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों को चुनावों से पहले बस स्टैंड के चौड़ीकरण का आश्वासन मिला था। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग द्वारा इस क्षेत्र की निशानदेही के लिए आवेदन किया गया है। हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यह मामला लंबित पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था में सुधार के बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बस स्टैंड की स्थिति में शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
उधर, इस बारे में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परवाणू प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी एक अथॉरिटी बस अड्डों के निर्माण का कार्य करती है। उन्हें स्थानीय पंचायत या ग्रामीण प्रस्ताव भेजें तो यह बस समस्या का समाधान हो जाएगा।