फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Liquor contracts auctioned for Rs 1.24 billion in Solan

Solan News: सोलन में 1.24 अरब रुपये में नीलाम हुए शराब ठेके और यूनिटें

Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Liquor contracts auctioned for Rs 1.24 billion in Solan
सोलन में आयोजित ठेकों की नीलामी में मौजूद बोलीदाता एवं अधिकारी। संवाद
सोलन। जिला सोलन की छह आबकारी यूनिट और शराब के ठेके लगभग 1.24 अरब रुपये में नीलम हुए हैं। आबकारी यूनिट और शराब ठेकों की वित्त वर्ष 2023-24 की नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद भवन सोलन में संपन्न हुई। इसमें 2023-24 के लिए जिला सोलन के आबकारी ठेकों और यूनिटों की नीलामी कुल 1,23,99,78,666 रुपये में हुई है। यह आरक्षित मूल्य 1,05,04,18,828 रुपये से 18.05 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 94,15,73,275 रुपये में यूनिटों और ठेकों की नीलामी हुई थी।
विज्ञापन

नीमाली प्रक्रिया की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण क्षेत्र पंकज शर्मा, प्रदेश अतिरिक्त आयुक्त ग्रेड-दो आरडी जनार्था और उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सोलन देवकांत खाची ने की। नीलामी की शुरूआत में शर्तों को मौजूद बोलीदाताओं के समक्ष रखा, जिसके बाद बोलीदाताओं के हस्ताक्षर के साथ बोली शुरू की गई।
विज्ञापन

इसमें आबकारी यूनिट एक द माल सोलन, ओच्छघाट-गौड़ा का आरक्षित मूल्य 18,00,39,625 निर्धारित किया गया था। इसमें इस युनिट के लिए सोलन वाइन ने सबसे अधिकतम 19,08,43,333 बोली लगाई। इसमें सोलन वाइन को वर्ष 2023-24 के लिए आबंटित कर दिया गया। इसके अलावा यूनिट-दो चंबाघाट-कंडाघाट-चायल का आरक्षित मूल्य 12,89,31,786 रखा गया था। इसमें एल्को प्राइम डिस्टरी ने 17,39,39,000 रुपये की बोली लगाकर ठेके अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट-03 सोलन-बड़ोग-कुमारहट्टी का आरक्षित मूल्य 18,61,63,437 रुपये था। इसमें सोलन वाइन ने सबसे अधिक 22,33,96,333 रुपये की बोली लगाकर ठेके अपने नाम किए। इसके अलावा यूनिट चार कसौली-सुबाथू-कुठाड़ का आरक्षित मूल्य 13,06,97,757 रखा गया था। इसमें नरेंद्र कुमार ने 16,18,00,000 रुपये से अपने नाम किए। इसके अलावा 20,65,99,964 रुपये आरक्षित मूल्य वाली यूनिट पांच धर्मपुर-सनवारा-परवाणू को राजेश एंड कंपनी ने 23,00,00,000 की बोली देकर अपने नाम कर लिया। आबकारी युनिट छह अर्की-कुनिहार-दाड़लाघाट का आरक्षित मूल्य 21,79,86,357 रुपये था। इसे भी राजेश एंड कंपनी ने सबसे अधिक 26,0000000 की बोली लगाकर 2023-24 के लिए अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed