फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lightening causes damage to Panjpiri Dargah in Nalagarh

बिजली गिरने से पंजपीरी दरगाह को नुकसान, नालागढ़-स्वारघाट हाईवे दो घंटे रहा अवरुद्ध

Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में 48 घंटे के भीतर हुई मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो कर रह गया। इस उौरान एक दरगाह को बिजली गिरने से क्षति भी पहुंची है। नेशनल हाईवे सहित क्षेत्र की लोनिवि के अधीन सड़कों को भी क्षति पहुंची है। यहां तक नालागढ़-स्वारघाट हाईवे यातायात के लिए करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। नालागढ़ की रड़ियाली पंचायत के तहत पंजपीरी स्थित दरगाह पर बिजली गिर गई जिसकी सूचना चरवाहे ने सेवादार को दी।
विज्ञापन

यहां दरगाह के गुंबद को नुकसान हुआ है। वहीं बिजली फिटिंग को नुकसान सहित दीवार पर दरार आ गई और टाइलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। भीतर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। यहां दरवाजे और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर नंगल के पास बन रहे नए पुल को लेकर बनाया वैकल्पिक मार्ग भी बह गया जिससे यातायात दो घंटे बाधित रहा। इसी हाईवे पर जग्गो बाबा के पास ल्हासा आने से भी मार्ग आधा घंटा बाधित रहा।
विज्ञापन

दरगाह के सेवादार दर्शन चौधरी ने बताया कि दरगाह में आसमानी बिजली गिरने की सूचना चरवाहे ने दी और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने बताया कि बिजली गिरने से हुए नुकसान की सूचना मिली है। इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed