फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lieutenant General Sahi motivated the cadets at Rashtriya Military School, Chail.

Solan News: लेफ्टिनेंट जनरल साही ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में कैडेट्स को किया प्रेरित

Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
कैडेट्स और स्टाफ के साथ किया संवाद, विशेष सभा का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। पश्चिमी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स और स्टाफ से संवाद किया तथा विशेष सभा को संबोधित कर विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
उनके साथ 23वीं बटालियन, राजपूत रेजिमेंट के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एसके प्रधान भी मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल हरिराम ओझा और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शैक्षणिक खंड में कैडेट्स और स्टाफ के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। सलारिया सभागार में आयोजित विशेष सभा में कैडेट्स ने हिंदी और अंग्रेजी में कविता-पाठ कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल साही ने अपने करीब चार दशक लंबे सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा से जुड़ी स्मृतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए चरित्र निर्माण, प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ बने रहना जरूरी है। उन्होंने कैडेट्स से निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed