फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   leopred caught in bushes at solan

और फिर निकल गई तेंदुए की सारी हेकड़ी

Wed, 16 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 16 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
leopred caught in bushes at solan
सुबह दस बजे झाड़ियों में फंसे चीते को दोपहर बाद तीन बजे शिमला से पहुंची वन्य प्राणी विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आजाद करवाया।

हुड़ंग पंचायत के गांव घड़सी में आईपीएच के पंप हाउस के साथ लगती झाड़ियों और कंटीली तारों में एक तेंदुआ फंस गया। इसके बाद वह जोर-जोर से दहाड़ने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी गई। सुबह दस बजे झाड़ियों में फंसे चीते को दोपहर बाद तीन बजे शिमला से पहुंची वन्य प्राणी विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आजाद करवाया।

विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग के मुताबिक बुधवार को घड़सी पंप हाउस में तैनात आईपीएच कर्मचारी प्रद्युम्न शर्मा जब ड्यूटी पर थे तो 10 बजे के करीब तेंदुए के दहाड़ने की आवाजें सुनाई दीं। पंप हाउस से बाहर निकलकर देखा तो 100 मीटर की दूरी पर तेंदुआ झाड़ियों में फंसा हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग और स्थानीय प्रधान को दी।
विज्ञापन


मौके पर वन विभाग धर्मपुर के अधिकारी पहुंचे। लेकिन तेंदुए के बुरी तरह झाड़ियों में उलझने से विभाग के कर्मचारी उसे आजाद नहीं करवा पाए। बाद में वन्य जीव प्राणी विभाग शिमला से टीम को बुलाया गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे इस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को झाड़ियों से आजाद करवाया तथा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रधान लक्ष्मी देवी, गोपाल सिंह ठाकुर, भजन सिंह, राजेंद्र और जीवानंद  ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए के मिलने से लोग काफी दहशत में हैं। पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया था लेकिन आज वह खुद ही झाड़ियों में फंसकर कैद हो गया।


सुरक्षित स्थान पर छोड़ा तेंदुआ
वन विभाग
धर्मपुर के रेंजर पवन कुमार ने बताया कि तेंदुए को झाड़ियों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। इस अभियान में बीओ अनिल ठाकुर, फॉरेस्ट गार्ड रामशरण, संजीव कुमार और बनारसी दास ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed