{"_id":"6a47a984a163f594950c1843","slug":"leopard-enters-bathroom-in-kasauli-woman-latches-the-door-solan-news-c-176-1-ssml1041-173100-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सचित्र... कसौली में बाथरूम में घुसा तेंदुआ, महिला ने लगा दी कुंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सचित्र... कसौली में बाथरूम में घुसा तेंदुआ, महिला ने लगा दी कुंडी
Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शिमला के टुटीकंडी भेजा
महिला की सूझबूझ और साहस से टल गया बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली गांव में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ घर के बाथरूम में घुस गया। हालांकि, घर की एक महिला सदस्य की मुस्तैदी और साहस के कारण एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। उसने बाथरूम को बाहर से कुंडी लगा दी।
जानकारी के अनुसार सुबह जब परिवार की एक महिला सदस्य बाथरूम गई, तो उन्हें अंदर से किसी जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। महिला ने घबराने के बजाय हौसला दिखाया और तुरंत बाथरूम का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। बाद में जब परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे, तो पता चला कि अंदर तेंदुआ कैद है। अगर महिला जरा सी भी लापरवाही बरतती, तो तेंदुआ उन पर हमला कर सकता था। बाथरूम में तेंदुए की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग के रेंज अधिकारी परवाणू बीडी चौहान ने बताया कि शिमला के टुटीकंडी से डॉ. वनीता शर्मा के नेतृत्व में विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई थी। टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बेहोश किया और उसे अपने साथ शिमला ले गई।