फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   landsliding on road

कसौली-परवाणू सड़क पर खड़ी कार पर गिरा पत्थर

Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
landsliding on road
परवाणू-कसौली रोड पर पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/परवाणू। जिले में शनिवार को हुई बारिश से कसौली-परवाणू सड़क पर मशोबरा में एक निजी विला के समीप पंजाब नंबर की एक कार पर पत्थर गिरा। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए उस दौरान कार में कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर भी कई जगह पहाड़ियों से पत्थर और मलबा आ गया। इसे देखते हुए सोलन पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही लोगों को सावधानी से वाहन को चलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हल्की बारिश के बीच मशोबरा में पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने शुरू हुए। एक बड़ा पत्थर पंजाब से कसौली घूमने आए पर्यटकों की सड़क किनारे खड़ी कार पर आ गिरा। यह कार शुक्रवार देर शाम सड़क के किनारे पार्क की गई थी। पर्यटक विला में ठहरे थे। अचानक गिरे पत्थर से कार की छत और अगले हिस्से को काफी नुकसान हुआ है। अगर यहां कार खड़ी न होती तो विशालकाय पत्थर रैलिंग तोड़कर विला में भी जा सकता था। शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कई जगह पत्थर गिरने के मामले सामने आए हैं। इस कारण टीटीआर, सनवारा, बड़ोग बाईपास समेत सोलन से कंडाघाट में पहाड़ी से पत्थर सड़क पर आए हैं। पत्थर गिरने से टीटीआर और सोलन से कंडाघाट तक वनवे ट्रैफिक की गई। जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बीते दिनों भी कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर सड़क पर आए थे। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसे देखते हुए फोरलेन कंपनी समेत जिला प्रशासन ने कमर कसी हुई है। उधर, पुलिस थाना कसौली प्रभारी बृज लाल ने बताया कि कार पर पत्थर गिरने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों से अपील है कि बरसात के मौसम में वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed