फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Baddi-Ramshehar via Sai road vehicles and people facing hardship while driving

बद्दी-साई मार्ग पर मलबा आने से वाहन चालक परेशान

Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Land slide on Baddi-Ramshehar via Sai road vehicles and people facing hardship while driving
बद्दी-साई मार्ग पर मलबा आने से सड़क हुई खराब। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बद्दी-रामशहर वाया साई मार्ग पर छोटे वाहनों को चलना खतरे से खाली नहीं रहा है। मार्ग को पूरी तरह से खोद दिया है जिससे बारिश आने पर यहां दलदल जैसी हालत हो रही है। इससे छोटी गाड़ियों को इस मार्ग पर चलाना खतरे से खाली हो रहा है।
विज्ञापन

बद्दी-रामशहर वाया साई मार्ग को चौड़ा करने का कार्य पिछले काफी समय से चालू है। यहां पर बारिश पड़ने से चिकनी मिट्टी सड़क पर इकट्ठी हो रही है। इससे छोटी गाड़ियों के चैंबर जमीन में लग रहे हैं। वीरवार को बीबीएन में बारिश होने के बाद चिकनी मिट्टी पर फिसलन हो गई। वहीं कई जगहों पर दलदल होने से गाड़ी नहीं जा पाई।
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रधान राजेंद्र कौर, हीरा पाल, माधो राम, जीत राम, किशोरी लाल, गुरदयाल सिंह, कृष्ण, गिरधारी लाल, जयदीप, ओमप्रकाश, विक्की, राम आसरा, राम प्रकाश, रमेश ठाकुर और भाग सिंह ने बताया कि जब क्षेत्र में बारिश होती है तो सड़क पर छोटी गाड़ियां चलाना खतरे से खाली नहीं होता है। कई जगह गाड़ियों के चैंबर जमीन में लगने से गाड़ियां खराब हो रही हैं। मार्ग पर बजरी के भारी टिपर चलने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण एजेंसी नाबार्ड के जेई वैभव मेहता ने बताया कि इस मार्ग पर 50 मीटर जगह पर यह समस्या आ रही है। उन्होंने सूचना मिलते ही ग्रेडर लगा कर मलबे को साइड करवा दिया है जिससे छोटे वाहन चालकों को कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed