{"_id":"67792732edf8cf66de010979","slug":"land-owners-got-compensation-after-sdm-orders-solan-news-c-176-1-ssml1040-135461-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एसडीएम के आदेशों के बाद भूमि मालिकों को मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एसडीएम के आदेशों के बाद भूमि मालिकों को मिला मुआवजा
विज्ञापन
रेडलाइट चौक से ट्रक यूनियन तक फोरलेन बनाने में होगी आसानी
बद्दी से नालागढ़ तक मार्ग पर जल्द शुरू होगा पेचवर्क का कार्य
बद्दी साई पर लग रहे जाम से निपटने को लेकर किए प्रशासन ने प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने रेडलाइट से ट्रक यूनियन तक सड़क को डबल लेन बनाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कहा था, जिस पर जमीन के कब्जे न हटाने की बात एनएचएआई के अधिकारियों ने बैठक में उठाई। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मुद्दे को नालागढ़ के एसडीएम एवं भू अधिग्रहण अधिकारी के समक्ष उठाया। जिस पर इन सभी जमीन मालिकों के खाते में पैसा डाल दिया गया है। अब जल्द ही इस मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा। अभी तक इस मार्ग पर गड्ढे पडे हैं, उसे भी रविवार तक ठीक करने का निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
बद्दी के एसडीएम विवेक महाजन के साथ बैठक में एनएचएआई व निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने बताया था कि रेड लाइट चौक से ट्रक यूनियन तक कुछ भूमि मालिकों का पैसा न मिलने से यहां पर डबल लेन का कार्य नहीं हो रहा था। जिस पर एसडीएम के प्रयासों से वहां अमर होटल के साथ बोरवेल को 6 लाख, युगल किशोर को 17,75,502 लाख, राजीव को 37,81,444 लाख, हरीश के दो स्ट्रक्चर के लिए 18,25,722 व 27,94,938 लाख रुपये भू अधिग्रहण अधिकारी ने डाल दिए हैं। जल्द ही इन लोगों को मिल जाएंगे। जिससे अब काम में तेजी आएगी।
इसके अलावा बद्दी के तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ सराज माजरा गुजरा, संडोली, संडोली के नायरा पंप के समीप, सीपेट, मलपुर, दसोरामाजरा, ड़ॉ. रैड्डी, मलकू माजरा, हरायपुर, किशनपुरा आदि स्थानों पर पड़े गड्ढाें को फोटो समेत एनएचएआई के अधिकारियों को भेजे गए थे जिस पर इन अधिकारियों ने बुधवार तक पेचवर्क करने का आश्वासन दिया है। गुरु माजरा व चनाल माजरा में पानी की समस्या का समाधान भी करने का बैठक में आश्वासन दिया गया है। गुरुमाजरा में लोगों ने नाली निकालने पर राजी हो गए है और चनाल माजरा में कलवर्ट के साथ निजी भवन होने के कारण पानी में सड़क में आ रहा था। कलवर्ट को चौड़ा कर साइड से पानी निकालने पर सहमति हुई है। सभी अधिकारियों ने इन सभी मुद्दों पर समय अवधि के बीच पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।