फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   lagu uduag finel team

लघु उद्योग भारती बद्दी नई टीम तय

Mon, 26 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Mon, 26 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
lagu uduag finel team
उद्यमियों की हक की लड़ाई लड़ रही लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई ने दो साल के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

उद्यमियों की हक की लड़ाई लड़ रही लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई ने दो साल के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में 39 नए उद्यमियों को जगी दी है। दावा किया है कि बीबीएन के हर क्षेत्र से एक सदस्य तैनात किया है। नतीजतन उद्यमियों की समस्याओं को जमीनी स्तर से उठाकर संघर्ष का बिगुल बजाया जा सके और बीबीएन को एक स्वच्छ, पारदर्शी और मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा सके। इकाई के अध्यक्ष नेत्र प्रकाश कौशिक ने नई टीम की घोषणा की है।  

विज्ञापन

 बद्दी इकाई के महासचिव अशोक राणा लोदीमाजरा ने बताया कि बलराम अग्रवाल (औद्योगिक क्षेत्र थाना) को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता को मुख्य सलाहकार और संस्थापक सदस्य एमपी शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। अनिल मलिक (बद्दी), संजय बतरा (दवनी), मोहिंद्र चौधरी (बागबाणियां), निर्मल सिंगला (बटेड), दुष्यंत पुंडीर (भटौली कलां), तरसेम शर्मा (औद्योगिक क्षेत्र काठा) को उपाध्यक्ष पद से नवाजा है। आरएस राणा को एक बार फिर संगठन सचिव का दायित्व सौंपा है। संजय आहूजा (डीआईसी) और चेतन स्वरूप नागल (बद्दी) को सचिव, सुमित सिंगला (काठा) को संयुक्त सचिव और एडवोकेट अनिल शारदा (बस स्टैंड) को टैक्स सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है। दूसरी ओर सितार मलिक (धर्मपुर), पीके शर्मा (थाना), दीपांकर शर्मा (मलपुर), केएस आर्य (झाड़माजरी), अरुण ठाकुर (ईपीआईपी-1), विनोद जिंदल (काठा), रमन शर्मा (ठाणा), सतीश सेठी (डीआईसी), मुनीश ठाकुर (एचपीएसआईडीसी), सुखविंद्र सिंह (डीआईसी), दीपक कुशवाहा (साई रोड), महेेश सचदेवा (लेही), महेंद्र राजपूत (डीआईसी), केके सिंह (गुल्लरवाला), नवीन वत्स (एक्सटेंशन), हेमराज चौधरी (मलकूमाजरा), प्रदीप गुप्ता (लोदीमाजरा), रमेश चौहान (शेड  एरिया), राजीव मेहता (जुडड्ीकलां), किशोर ठाकुर (बिलांवाली), राजीव बस्सी (डीआईसी), रमन टैंग (बौणी भटौली) और कमलेंद्र ठाकुर पिंटू को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है।
विज्ञापन


बैठकों में शिरकत करना अनिवार्य
लघु उद्योग भारती का कहना है कि संगठन की मासिक बैठक तय दिन और समय पर हुआ करेगी। इसमें हर कार्यकारिणी सदस्य को शिरकत करना अनिवार्य रहेगी। लोदीमाजरा ने नई टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लघु उद्योगों के आडे़ आ रही समस्याओं का खाका बनाकर स्थानीय कार्यालय को सुपुर्द करने का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रम बिंदल, राज्य महामंत्री राजीव कंसल, कोषाध्यक्ष विकास सेठ परवाणू, उपाध्यक्ष धर्मपाल गोयल और संयुक्त सचिव अखिल मोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed