फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lady missing from Nalagarh found dead in canal in Patiala

नालागढ़ से लापता महिला का पटियाला में नहर से मिला शव

Mon, 22 Nov 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lady missing from Nalagarh found dead in canal in Patiala
Lady missing from Nalagarh found dead in canal in Patiala
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से एक सप्ताह से गायब चल रही महिला का शव संदिग्ध हालात में पंजाब के पटियाला नहर में से बरामद हुआ है। महिला दो बच्चों की मां थी और 14 नवंबर से लापता चल रही थी।
विज्ञापन

इसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज करवाई थी। अब महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पंजाब से महिला का शव लाकर कब्जे में ले लिया है जिसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 14 नवंबर से नालागढ़ के तहत वार्ड-एक शीतला वाली गली में रहने वाली एक महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद अचानक से वह घर से लापता हो गई। एक सप्ताह से पूरा परिवार और रिश्तेदार महिला की तलाश कर रहे थे लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिला के लापता होने के करीब एक सप्ताह बाद महिला का शव पंजाब के पटियाला में स्थित नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने पटियाला पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

नालागढ़ के डीएसपी अमित यादव ने बताया कि महिला 14 नवंबर से लापता थी। महिला के पति ने गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। अब महिला का शव पटियाला में नहर से मिला है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। इस मामले में अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed