फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar school building unsafe, not even a laboratory

कुनिहार स्कूल भवन असुरक्षित, प्रयोगशाला भी नहीं

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार का भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। स्कूल में दो वर्ष पहले बायोलॉजी, फीजिक्स और केमिस्ट्री की लैब होती थी। भवन की खस्ता हालत को देखते हुए पिछली सरकार ने इसे अनसेफ घोषित कर दिया था। इस जर्जर भवन की छत से प्लस्तर लगातार गिर रहा है, वहीं छत पर खरपतवार नजर आती है।
विज्ञापन

2023 में विद्यालय 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है, मगर साइंस के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए प्रयोगशाला नहीं होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन और एसएमसी ने खंड विकास कार्यालय और प्राइमरी स्कूल में कुछ कमरे लेकर शैक्षणिक गतिविधियों को जैसे-तैसे चला रखा है। गौरतलब है कि इस भवन को गिरा कर इसकी जगह करीब एक करोड़ की लागत से साइंस ब्लॉक बनना है। इसका एस्टीमेट विभाग की ओर से सरकार को भेजा जा चुका है। लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही थी, जिसके चलते घर से पढ़ाई कर रहे थे। अगर स्कूल खुले होते तो आज विद्यार्थियों को खुले आकाश के नीचे बैठना पड़ता।
विज्ञापन

अब स्कूल खुलने लगे हैं तो अध्यापकों की चिंता फिर बढ़ने लगी है। किस तरह पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाया जा सके। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर का कहना है कि विद्यालय के अनसेफ भवन के लिए 88 लाख का प्रारूप भेजा गया है। इसमें से मात्र 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इतनी राशि में कार्य आरंभ करवाना नामुमकिन है। सरकार इसके लिए जल्द बजट का प्रावधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने बताया कि करीब 2 साल से अनसेफ भवन के लिए बजट समय पर आना चाहिए था, ताकि लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल बंद थे तो भवन के निर्माण कार्य को करवाया जा सकता। बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए सरकार को जल्द बजट का प्रावधान करना चाहिए।
जीता तो प्राथमिकता से होगा निर्माण : संजय वस्थी
अर्की उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार को विद्यालय में शिक्षा पा रहे विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करते हुए साइंस लैब का निर्माण करवाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे यदि विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आते हैं तो यह कार्य उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

सीएम के ध्यान में लाऊंगा मामला : रत्नपाल सिंह
भाजपा प्रत्याशी रत्नसिंह पाल का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए यह मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया जाएगा। जल्द बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनकी प्राथमिकता में रहेगा। जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed