फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar hospital in bad shape, staff shortage, building dilapidated

Solan News: कुनिहार अस्पताल बदहाल, स्टाफ कम, भवन जर्जर

Thu, 09 Apr 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सात में चार डॉक्टरों के पद खाली, फार्मासिस्ट और विशेषज्ञों की भी कमी
विज्ञापन

बारिश में छत से टपकता है पानी, प्लास्टर भी झड़ रहा
अस्पताल में एक सप्ताह से नहीं उठा कूड़ा, गंदगी के लगे ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। सिविल अस्पताल कुनिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी के साथ-साथ जर्जर भवन, बदहाल परिसर और फैली गंदगी ने मरीजों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं।
अस्पताल में डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत हैं। इनमें से चार पद लंबे समय से खाली हैं। फार्मासिस्ट के तीन पद स्वीकृत होने के बावजूद एक रिक्त है। एक फार्मासिस्ट लंबी छुट्टी पर है। नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद भी लंबे समय से खाली है। अस्पताल में स्थायी सफाई कर्मचारियों का कोई पद भरा नहीं है, जिससे अस्पताल में गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

अस्पताल के पुराने भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। बरसात के दौरान छतों से पानी टपकता है और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। खराब भवन स्थिति के चलते मरीज एक्स-रे और अन्य जांचों के लिए वहां जाने से कतराते हैं। वहीं अस्पताल परिसर की हालत भी दयनीय है। जगह-जगह बजरी उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश में पानी भरने से तालाब का रूप ले लेते हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अस्पताल परिसर में कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इससे गंदगी के साथ मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।
कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने कहा कि अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टर, विशेषकर एमडी मेडिसिन की तैनाती नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को इलाज के लिए सोलन, शिमला और चंडीगढ़ जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

उन्होंने मांग की कि अस्पताल में जल्द स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। जर्जर भवन व परिसर की मरम्मत के साथ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
अस्पताल परिसर में टाइल लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। साथ ही पुराने भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
-मनसा राम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

वहीं, सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed