फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar hospital complex in bad shape, patients troubled by potholes

Solan News: कुनिहार अस्पताल परिसर बदहाल, गड्ढों से मरीज परेशान

Mon, 08 Jun 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kunihar hospital complex in bad shape, patients troubled by potholes
सिविल अस्पताल कुनिहार परिसर की बदहाल स्थिति। संवाद
बरसात में भर रहा पानी, लोगों ने उठाई मरम्मत की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। सिविल अस्पताल कुनिहार का परिसर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। अस्पताल प्रांगण में जगह-जगह बजरी उखड़ने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर की शीघ्र मरम्मत करवाने और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई है।
अस्पताल में प्रतिदिन कुनिहार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर की जर्जर स्थिति लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इस प्रकार की अव्यवस्था चिंताजनक है। गड्ढों के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार अस्पताल परिसर की लंबे समय से मरम्मत नहीं करवाई गई है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभागों के समक्ष यह समस्या उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार राकेश ठाकुर ने बताया कि अगले एक सप्ताह के भीतर अस्पताल प्रांगण में टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे परिसर की स्थिति में सुधार आएगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

सिविल अस्पताल कुनिहार परिसर की बदहाल स्थिति। संवाद

सिविल अस्पताल कुनिहार परिसर की बदहाल स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed