{"_id":"65b8df86a0fa2df7050042e8","slug":"kunhar-school-celebrate-annual-function-solan-news-c-176-1-ssml1040-115333-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर दिया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर दिया जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा उप निदेशक ने किए स्कूल के मेधावी सम्मानित
छात्र विद्यालय कुनिहार में मनाया गया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सुंदर प्रस्तुति देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में सोलन जिला के शिक्षा विभाग के उप निदेशक डॉ जगदीश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर और एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
छात्र और छात्राओं ने वंदे मातरम, पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी व अन्य शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्की श्याम लाल वर्मा ने विद्यालय में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये भेंट किए।
मुख्यातिथि ने छात्रों को परिश्रम और समर्पण का मूल मंत्र दिया। कहा, आगे बढ़ने और कुछ अलग करने के लिए व्यक्ति को जिज्ञासु होना जरूरी है। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अर्की के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल वर्मा, हाटकोट पंचायत के प्रधान जगदीश अत्री, प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर, सीएचटी रमेश शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, लक्ष्मी, टीसी गर्ग, दीपिका शर्मा, प्रदीप शर्मा, संदीप जोशी, कुलभूषण गुप्ता, पुरुषोत्तम गुलेरिया, रक्षा शर्मा, गोपाल, रमा सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।